|
|
नीमच : म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में ग्राम सेदरिया के शिव मंदिर से जल संरक्षण कलश यात्रा, आयोजित की एवं यात्रा का समापन मुख्य चौराहो पर किया। यात्रा के पश्चात सभी लोगो को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चौपाल बैठक की गई। इस मौके पर श्री लाल सिंह, परामर्शदाता श्री दीपक नागदा और विद्यार्थी सर्वश्री दीपक चौहान, लखन चौहान, दिव्यांशी, पूजाव स्वसहायता समूह सदस्यों ने सहभागिता की। |