भोपाल / रतलाम
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने असाधारण वीरता, उत्कृष्ट नेतृत्व, दस्यु एवं नक्सल विरोधी अभियानों, सांप्रदायिक दंगों तथा कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की। दोनों वर्षों में कुल 59 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे।
वर्ष 2022-23 में 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अति विशिष्ट और विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार दिए गए हैं। अति विशिष्ट श्रेणी में एसीपी निधि सक्सेना और उप निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला को एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी में आशीष खरे, रत्नेश तोमर, समर वर्मा, ऋचा राय चौबे, अक्षय चौधरी, दामोदर गुप्ता, जितेन्द्र कुमार पाठक, अखिलेश चौकसे, इन्द्रा नामदेव, अजय तुरकई, आकांक्षा शर्मा, राजेन्द्र सिंह चौहान, श्वेता सोमकुंवर, राजा तिवारी, शशिकांत अम्बाडकर, कृष्ण कुमार तिवारी, ऋतुराज वारिवा, राजेश राय, नरवीर सिंह राना, सौरभ टंडन, अर्शदीप सिंह, आदित्य साहू, आशीष कुमार श्रीवास तथा आशुतोष शर्मा को 50 हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2023-24 में कुल 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। परम विशिष्ट श्रेणी में राकेश खाखा, नागेन्द्र सिंह सिकरवार, कंचन ठाकुर, राजेश कुमार और कमलेश सिंह को रिवॉल्वर एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
अति विशिष्ट श्रेणी में दुर्गेश आर्मो, योगेन्द्र साहू, भेरू सिंह देवड़ा, आत्माराम मकवाना, वसीम खान और विपुल भावसार को एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र मिलेगा।
जबकि विशिष्ट श्रेणी में देवेन्द्र कुमार यादव, कमलेश कुमार खरपूसे, लोकेश कुमार सिन्हा, जयदीप सूद, दीशेष अग्रवाल, प्रशांत द्विवेदी, शशिकांत चौरसिया, कमलेश सिंगार, राजेश यादव, रविकांत डेहरिया, विजेन्द्र मर्सकोले, अंजना दुबे, राजपाल सिंह बघेल, वेदराम हनोते, इला टंडन, जगदीश यादव, लक्ष्मीनारायण गिरी, प्रीति वर्मा, नरेन्द्र उईके, यादवेन्द्र मरावी, अजय कुमार शर्मा, सुरेश राठौर, प्रीत कुमार, रुद्रीचंद जखमोला, रोशन यादव, अमित श्रीवास, नितेश सिंह तोमर, भास्कर पटेल, वेद प्रकाश उइके, घनश्याम उइके, धर्मेन्द्र सिंह, ऐश्वर्य वेंकट, दिनेश कुमार पटेल, सतीश कुमार वर्मा और हेमंत कुमार यादव को 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुरस्कार प्राप्त अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से मध्यप्रदेश पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत