• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • देश : सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर नीमच पुलिस का विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू, एसपी राजेश व्यास ने किया द्वितीय सत्र का शुभारंभ

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    देश
    देश   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच । आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में आयोजित द्वितीय पुलिस प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं, संभावित चुनौतियों तथा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    एसपी श्री व्यास ने बताया कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत जिले के समस्त पुलिस बल को 1 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, संचार समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।

    उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं सक्षम पुलिस बल ही किसी भी बड़े आयोजन के सफल और सुरक्षित संचालन की आधारशिला होता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं अनुभवों का अधिकतम लाभ उठाने तथा उसे भविष्य में व्यवहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया।

    गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण श्रृंखला का प्रथम सत्र 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसमें 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ-2028 के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया था।

    कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, सुबेदार श्री सुरेश सिसोदिया, प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • देश : सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर नीमच पुलिस का विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू, एसपी राजेश व्यास ने किया द्वितीय सत्र का शुभारंभ

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    देश
    देश   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच । आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में आयोजित द्वितीय पुलिस प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं, संभावित चुनौतियों तथा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    एसपी श्री व्यास ने बताया कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत जिले के समस्त पुलिस बल को 1 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, संचार समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।

    उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं सक्षम पुलिस बल ही किसी भी बड़े आयोजन के सफल और सुरक्षित संचालन की आधारशिला होता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं अनुभवों का अधिकतम लाभ उठाने तथा उसे भविष्य में व्यवहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया।

    गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण श्रृंखला का प्रथम सत्र 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसमें 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ-2028 के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया था।

    कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, सुबेदार श्री सुरेश सिसोदिया, प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • सैलना क्षेत्र के ग्राम अंबाकुडी में खरीफ बीज उत्सव 2026: देशी बीजों का संरक्षण और बाल श्रम मुक्त समाज का संकल्प....

    सैलना क्षेत्र  के ग्राम अंबाकुडी में खरीफ बीज उत्सव 2026:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलना क्षेत्र के ग्राम अंबाकुडी में खरीफ बीज उत्सव 2026: देशी बीजों का संरक्षण और बाल श्रम मुक्त समाज का संकल्प....

     देशी बीजों का संरक्षण और बाल श्रम मुक्त समाज का संकल्प....
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में विकास की नई इबारत: महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पारित हुए जनहितैषी प्रस्ताव 12.5 करोड़ की भारी-भरकम स्वीकृति....

    रतलाम में विकास की नई इबारत:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में विकास की नई इबारत: महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पारित हुए जनहितैषी प्रस्ताव 12.5 करोड़ की भारी-भरकम स्वीकृति....

     महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पारित हुए जनहितैषी प्रस्ताव 12.5 करोड़ की भारी-भरकम स्वीकृति....
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर आगबबूला कार्यकर्ता अधजला पुतला लेकर दौड़े नेता...

    रतलाम में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर आगबबूला कार्यकर्ता अधजला पुतला लेकर दौड़े नेता...

     मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर आगबबूला कार्यकर्ता अधजला पुतला लेकर दौड़े नेता...
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम जावरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सांची मिल्क पार्लर चोरी का कुछ घंटों में खुलासा जिला बदर आरोपी हायरी गिरफ्तार...

    देश:

    रतलाम जावरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सांची मिल्क पार्लर चोरी का कुछ घंटों में खुलासा जिला बदर आरोपी हायरी गिरफ्तार...
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं से किया गया भावुक आव्हान....

    देश:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं से किया गया भावुक आव्हान....

    भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं से किया गया भावुक आव्हान....
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री वाल्मीकि आश्रम सैलाना में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मनाया गया भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    देश:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री वाल्मीकि आश्रम सैलाना में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मनाया गया भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    श्री वाल्मीकि आश्रम सैलाना में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मनाया गया भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: आखिर कब तक फाइलों में सड़ती रहेंगी शिकायतें? रानी बेग प्रकरण पर मध्यप्रदेश में तूफानी जनआंदोलन! शिवसेना गोरक्षा न्यास ने तीन जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग जोरों पर....

    आखिर कब तक फाइलों में सड़ती रहेंगी शिकायतें? रानी बेग प्रकरण पर मध्यप्रदेश में तूफानी जनआंदोलन! शिवसेना गोरक्षा न्यास ने तीन जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग जोरों पर....
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम जंक्शन पर बिजली की चपेट में आए बंदर की दर्दनाक कहानी वन विभाग की लापरवाही उजागर...

    देश:
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम जंक्शन पर बिजली की चपेट में आए बंदर की दर्दनाक कहानी वन विभाग की लापरवाही उजागर...

    रतलाम जंक्शन पर बिजली की चपेट में आए बंदर की दर्दनाक कहानी वन विभाग की लापरवाही उजागर...
    देश   - रतलाम[13-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की जिला कार्यकारिणी घोषित: अशोक सिंह पंवार अध्यक्ष और शैतान सिंह राठौर बने जिला सचिव

    म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की जिला कार्यकारिणी घोषित:
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की जिला कार्यकारिणी घोषित: अशोक सिंह पंवार अध्यक्ष और शैतान सिंह राठौर बने जिला सचिव

     अशोक सिंह पंवार अध्यक्ष और शैतान सिंह राठौर बने जिला सचिव
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: वाग्धारा संस्था ने ग्राम भूरिघाटी में रचा इतिहास हलमा का भव्य आयोजन जल संरक्षण के लिए हुआ सामूहिक महायज्ञ....

    देश:
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: वाग्धारा संस्था ने ग्राम भूरिघाटी में रचा इतिहास हलमा का भव्य आयोजन जल संरक्षण के लिए हुआ सामूहिक महायज्ञ....

    वाग्धारा संस्था ने ग्राम भूरिघाटी में रचा इतिहास  हलमा का भव्य आयोजन जल संरक्षण के लिए हुआ सामूहिक महायज्ञ....
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बड़ी खबर रतलाम में आग लगी! पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र के नाम पर ग्रामीणों-प्रशासन की जंग पथराव-आंसू गैस से मचा बवाल सरपंच समेत 20 हिरासत में....

    बड़ी खबर रतलाम में आग लगी! पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र के नाम पर ग्रामीणों-प्रशासन की जंग पथराव-आंसू गैस से मचा बवाल सरपंच समेत 20 हिरासत में....
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: डॉक्टर ने ग्लूकोज की बॉटल में मिलाकर लगा दिये 8 इंजेक्शन, लड़की की हुई मृत्यु....

    देश:
    देश   - नीमच[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: डॉक्टर ने ग्लूकोज की बॉटल में मिलाकर लगा दिये 8 इंजेक्शन, लड़की की हुई मृत्यु....

    डॉक्टर ने ग्लूकोज की बॉटल में मिलाकर लगा दिये 8 इंजेक्शन, लड़की की हुई मृत्यु....
    देश   - नीमच[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: धमाकेदार खरीफ बीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन देशी बीजों की पहचान पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान बीज स्वराज की ओर मजबूत कदम जैव विविधता और आत्मनिर्भरता का शानदार संगम...

    देश:
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: धमाकेदार खरीफ बीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन देशी बीजों की पहचान पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान बीज स्वराज की ओर मजबूत कदम जैव विविधता और आत्मनिर्भरता का शानदार संगम...

     धमाकेदार खरीफ बीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन  देशी बीजों की पहचान पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान बीज स्वराज की ओर मजबूत कदम जैव विविधता और आत्मनिर्भरता का शानदार संगम...
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम कांग्रेस में भूकंप! दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप...

    रतलाम कांग्रेस में भूकंप! दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप...
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 30 वर्षों से उपेक्षित जय भारत नगर को विकसित कॉलोनी की श्रेणी में शामिल करने की मांग...

    देश:
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 30 वर्षों से उपेक्षित जय भारत नगर को विकसित कॉलोनी की श्रेणी में शामिल करने की मांग...

    30 वर्षों से उपेक्षित जय भारत नगर को विकसित कॉलोनी की श्रेणी में शामिल करने की मांग...
    देश   - रतलाम[12-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin