|
|
उपनगर पुर (भीलवाड़ा)। भीषण गर्मी और चारे के गंभीर संकट के बीच बेजुबान गौवंश के लिए लिया गया 90 दिवसीय अखंड गौ-सेवा संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। शिव बालाजी गौ सेवा संगठन (SBGSS) गौ रक्षा दल टीम पुर के दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में चलाया गया यह सेवा अभियान असहाय एवं आवारा गौवंश के लिए जीवनदायी साबित हुआ। संकल्प की पूर्णता पर 93वें दिन निर्जला ग्यारस के पावन अवसर पर टीम ने क्षेत्र में लगभग 2000 किलो पौष्टिक हरा चारा आवारा एवं असहाय गौवंश को समर्पित किया। दीपक भारद्वाज ने बताया कि 25 मार्च से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में भूख से परेशान गौवंश को नियमित रूप से चारा उपलब्ध कराना था। अधिक मास के दौरान आमजन का भी इस अभियान को भरपूर सहयोग मिला। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में गौ रक्षा दल के अनेक गौ-सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें शुभम लोयमा, विपुल उपाध्याय, छोटू गाडरी, राधेश्याम गुर्जर, अंकित विश्नोई, शंकर गुर्जर, विष्णु बिश्नोई, आदित्य बिश्नोई, पीयूष बिश्नोई, सावर गाडरी, यश रेवाल, मदन गाडरी, शोभराज तेली, माना गुर्जर और नारायण अठारिया प्रमुख रहे। युवाओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ सेवा कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और गौ-सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |