रतलाम / सरवन
सरवन नगर में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरे अकीदत एहतराम और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज एवं मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में पारंपरिक ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हर ओर अमन शांति और इंसानियत का संदेश देखने को मिला। शनिवार सुबह इंदिरा नगर स्थित कर्बला में सभी ताज़ियों को पूरे सम्मान के साथ ठंडा (विसर्जित) किया गया।
इस वर्ष पास के सेलाना में ताज़िया जुलूस नहीं निकलने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया अपने पूरे पुलिस बल के साथ लगातार मौजूद रहे। जुलूस मुख्य इमामबाड़े से शुरू होकर मुख्य चौराहा पुरानी चौकी टंकी चौराहा और पैलेस चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः इमामबाड़े पहुंचा। पुलिस और प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
पूरे आयोजन की जिम्मेदारी मुस्लिम कमेटी के सदर रिजवान भाई पठान ने संभाली। उनके साथ मोहर्रम कमेटी सदर फिरोज खान आबिद भाई खां फिरोज पठान तासु भाई लालू मास्टर साहब रईस खान इब्राहिम खान अफसार मोहम्मद भाई पप्पू मेव अंसार भाई रईस भाई गुडा छोटा कालू जावेद बड़ा कालूऔर अमजद भाई सहित कई समाजजन व्यवस्था में सक्रिय रहे। वहीं जगदीश भाई झांझोड़ सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज ने हतनारा में मोहर्रम के ताज़िया जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद है। हादसे में राशिद पिता वाहिद खान, अरबाज पिता यूसुफ और सद्दू पिता रईस की मृत्यु हो गई थी।
मुस्लिम कमेटी के सदर रिजवान भाई एवं समाजजनों ने मरहूमों के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करते हुए अल्लाह से प्रार्थना की कि उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में उच्च स्थान प्रदान करे और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की ताकत दे।
साथ ही घायल इरफान अमजद अत्यार खान सकील रहीम अनस मोहिन और इब्राहिम के जल्द स्वस्थ होने और शिफ़ा-ए-कामिला के लिए भी विशेष दुआ की गई।
मोहर्रम का यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आपसी प्रेम भाईचारे शांति और इंसानियत का संदेश देने वाला अवसर भी बना। सरवन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ यह आयोजन क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमावत