|
|
परिवारजनों को बंधाया ढांढस, निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षति आगर-मालवा। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाटपुरा वार्ड क्रमांक 7 स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री महेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर विधायक आलोट श्री चिंतामन मालवीय एवं आगर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने भी स्वर्गीय श्री जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की,। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, बड़ोद के गणमान्य नागरिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मिलिंद ढोके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहायक संचालक जनसंपर्क आगर श्री जगदीश चंद्र मालवीय एवं एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा उपस्थित थे। |