|
|
नीमच, 6 अगस्त। मध्यप्रदेश पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग एवं यूएनएफपीए के संयुक्त सहयोग से संचालित "सृजन संवाद योजना" के तहत गुरुवार को सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच कैंट में "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद" कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी, साइबर अपराधों से बचाव और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। एसपी श्री व्यास ने कहा कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच की समझ विकसित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधिकारी एवं शिक्षक नियमित रूप से विशेष व्याख्यान देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को थानों का भ्रमण कराकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा संबंधी कानून तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित होंगे। पुलिस एवं शिक्षा विभाग की यह संयुक्त पहल भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) निकिता सिंह, विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा, शिक्षक मानसिंह, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया। Chief Editor : Hemant Gupta 8959884334, 8959059983 |