|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में लायंस चौराहा से बारादरी तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखे गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए, दो ठेले जब्त किए गए तथा 20 चालान बनाकर कुल ₹6,700 का जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका की टीम ने लायंस चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, पटेल प्लाजा, भारत माता चौराहा और बारादरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों द्वारा फुटपाथ एवं सड़क तक फैलाए गए सामान को हटवाया। कई स्थानों से सामान जब्त भी किया गया और संबंधित व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने कहा कि शहर में सुगम यातायात और आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर भारी जुर्माना, सामान जब्ती तथा नियमानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री महेंद्र साहू, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, श्री रवि भंडारी, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर, श्री राम सिंह सहित नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य संसाधनों के साथ मौजूद रहा। Chief Editor : Hemant Gupta 8959884334, 8959059983 |