|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की जल प्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाटखेड़ा से डूंगलावदा तक सिटी फोर लेन निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराना आरटीओ कार्यालय पुलिया के पास नगर पालिका की 600 एमएम पेयजल राइजिंग पाइपलाइन में 6 अगस्त को लीकेज हो गया। पाइपलाइन की मरम्मत के कारण बघाना क्षेत्र को छोड़कर पूरे शहर की पेयजल सप्लाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। इसके अनुसार 6 अगस्त को जिन क्षेत्रों में जल प्रदाय होना था, वहां अब 7 अगस्त को पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं 7 अगस्त की निर्धारित सप्लाई 8 अगस्त को की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे संशोधित जल प्रदाय कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक पानी का संग्रह कर सहयोग करें। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जल आपूर्ति पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित की जाएगी। |