![]() ![]()
|
चीताखेड़ा । स्थानीय नगर के मध्य स्थित श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर चातुर्मास (वर्षाकाल) हेतु विराजित साध्विवर्या सरल स्वभावी विदुषी परम् पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा. मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. की पावन निश्रा में जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रोशनलाल जैन बोहरा की सुपौत्री और कैलाश जैन की बेटी पायल जैन के कठोर 11 उपवास तप की तपस्या निमित्त निर्विघ्न पूर्ण होने पर कल दिवस 15 अगस्त 2026 शनिवार को परिवार एवं समाज जनों द्वारा तपस्वी का निज निवास स्थान बस स्टैंड से प्रातः 9 से बजे ढोल ढमाको के साथ भव्य वरघोडा प्रारंभ होगा। भव्य वरघोडे में श्रावक श्राविकाएं नाचते झूमते हुए तपस्वी पायल जैन और भगवान महावीर की जय जयकार करते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय, श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय पहुंचेगा। पश्चात् तपस्वी पायल जैन के भव्य वरघोड़े में जैन -अजैन महिला और पुरुष शामिल रहेगें। वरघोड़े के तत्पश्चात निवास स्थान पर परिवारजन एवं जैन श्री संघ द्वारा पारणा कराया जाएगा। परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं जैन श्री संघ द्वारा तपस्वी पायल जैन के तप की खूब खूब अनुमोदना की जाएगी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |