![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर मालवा : देश एवं प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण आगर-मालवा जिले में 80वाँँ स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोह-पूर्वक मनाया गया। जिले के विभिन्न शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजा-रोहण किया गया। जिला मुख्यालय आगर-मालवा पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट परेड की सलामी ली। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल से संदेश का वाचन भी किया। जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंच से बधाई संदेश का वाचन कर जिले की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। परेड गाउण्ड आगर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. मीना ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के साथ खुली सफेद जिप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमॉण्डरों से परिचय भी प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला पुलिस बल के बैण्ड की मधुर धुन के साथ तीन हर्षफायर किए गए तथा परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना परमार एवं उप कमाण्डर सुश्री राखी गुर्जर के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने सलामी दी। इस भव्य आकर्षक परेड में सबसे आगे प्लाटून कमाण्डर उप निरीक्षक श्री दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की प्रथम प्लाटून, उप निरीक्षक श्री सचिन धाकड़ के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की द्वितीय प्लाटून, उप निरीक्षक सुश्री सुनीता परिहार के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस के प्लाटून, प्लाटून कमाण्डर उप निरीक्षक श्री संजय गुनैरा के नेतृत्व में नगर सेना के प्लाटून, दीपक सूर्यवंशी के नेतृत्व उत्कृष्ट विद्यालय के एन.सी.सी. प्लाटून, श्री पंकज टेलर के नेतृत्व मे सांदीपनी स्कूल के स्काउड दल, श्री याशरउल्ला खान के नेतृत्व में पुष्पा कान्वेंट के स्काउड दल, सुश्री चंचल राजपूत के नेतृत्व में कन्या विद्यालय की गाईड दल एवं मसरत कुरैशी के नेतृत्व में शौर्या दल के प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर भव्य आकर्षक परेड प्रस्तुत की। स्वतंत्रता दिवस परेड़ में शामिल परेड कमाण्डर, उप कमाण्डर एवं सभी प्लाटूनों एवं बैण्ड की टुकड़ी को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुई सम्मानित समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र रक्षकों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।उत्कृष्ट कार्याें के लिये कुल 89 अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, जवानों तथा छात्र-छात्राओं खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री शरद बंसिया एवं दिशा सक्सेना ने किया। जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण समारोह में मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रकाशित जिले की विकास गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित ‘‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश, आगर मालवा जिले की विकास गाथा‘‘ पुस्तिका का भी वितरण जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। इस पुस्तिका में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, जिला एक नजर में, प्रमुख पर्यटक स्थल, जिले का इतिहास, कला, संस्कृति एवं फ्लेगशीप योजनाओं, महत्वपूर्ण सिचाई परियोजनाओ, विद्युत, शिक्षा उद्योग निवेश, महिला सशक्तिकरण सहित जिले में नवाचार एवं प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र विवरण समाहित है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आगर श्री धर्मकुंवर बाई, मार्केटिंग अध्यक्ष श्री करण सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय, श्री गोपाल परमार, श्री बद्रीलाल सोनी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हरिनारायण यादव, श्री भरत प्रजापत, श्री अशोक प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार, श्री कमल मंडलोई, सुश्री अर्पिता राय सहित अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, पार्षदगण, त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे। |