![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय में उनके बैठक की व्यवस्था, कार्यालय कक्षो अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मीना ने जिला जनसंपर्क कार्यालय, जिला योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी कार्यालय, जिला जनगणना कार्यालय, भू अर्जन का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को कलेक्टोरेट भवन का अच्छे से निरीक्षण कर भवन में जहां भी पानी का सीपेज हो रहा है, उसे तुरंत ठीक करवाने के निर्देश भी दिए । |