|
चीताखेड़ा । नगर की प्रतिष्ठित फर्म कृष्णा आटा चक्की के व्यवसायिक मोहन लाल जैन बोहरा का 29 अगस्त को सायं काल ह्रदयाघात से मात्र 68 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। श्री मोहन लाल जैन सौम्य, हंसमुख, मिलनसार, मृदुभाषी, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व से सराबोर आध्यात्म में रुचि रखने वाले व्यक्ति थे।वे अपनी सौम्यता के कारण अपने मित्रों में अपना विशेष प्रभाव रखते थे।वे नगर के वरिष्ठ जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रोशनलाल जैन बोहरा के बड़े पुत्र एवं भगवती प्रसाद, कैलाश, गणपत, गोपाल के बड़े भ्राता व कांतिलाल, कृष्ण कुमार के पिता जी एवं अमित, पत्रकार अक्षय, दीपक, राजेंद्र, दिव्यांश के बड़े पापा व आदित्य,मोक्ष के बड़े दादाजी थे। नई आबादी चीताखेड़ा स्थित निवास स्थान से कल दिवस 30 अगस्त रविवार को प्रातः 9 बजे अंतिम शवयात्रा निकाली जाएगी। |