|
बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर नीमच : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बीएसडब्ल्यू तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा एमएसडब्ल्यू दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वार्षिक शुल्क क्रमशः 4,500 एवं 6,500 रुपये है। कक्षाएं केवल रविवार को आयोजित होने से विद्यार्थी नौकरी अथवा नियमित अध्ययन के साथ भी पाठ्यक्रम कर सकते हैं। फीस दो किस्तों में जमा करने की सुविधा तथा टीसी जमा करने की अनिवार्यता नहीं है। इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अथवा जिला पंचायत स्थित जन अभियान परिषद कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424016964 एवं 9755932053 पर संपर्क किया जा सकता है। |