*भानपुरा थाना पुलिस चौकी भैसोदामण्डी को मिली बड़ी सफलता अवैध मादक पदार्थ के राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार*
पिपल्या जोधा /सुरेश डांगी अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 700 ग्राम कीमती 13000 रूपये का जप्त कर 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार में आरोपी से बिना नम्बर की मोटर सायकल भी की गई जप्त
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी के तिराहा पर कार्यवाही करते हेतु आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की
दिनांक 15.09.2026 को पुलिस चौकी भासोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चैकपोस्ट के आगे सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी से आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये जप्त की जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है दौराने विवेचना आरोपी सोनु के साथी आरोपी संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) को भी गिरफ्तार किया गया है
जप्तमश्रुका- अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ
डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये कुल कीमती 16 लाख 13 हजार रूपये
एक बीना नम्बर की हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती 70000 रूपये
दोनों आरोपियों के एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किए गिरफ्तार आरोपीः- 1. सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल
नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.)
सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी उनि धर्मेश यादव व
टीम का सराहनीय योगदान रहा