|
कंजार्डा। पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर समस्त जैन श्री संघ द्वारा श्री मुनि व्रत स्वामी एवं तपस्वी बहन भूमिका जयकुमार मेहता के तपस्या के अवसर पर भव्य बरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से निकला गया इस वरघोड़े में जैन समाज के स्त्री पुरुष नाचते भगवान महावीर के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे।वरघोड़े के समापन के बाद मंदिर में भगवान की आरती की बोलिया लगाई गई। आरती के पश्चात प्रभावना वितरित की गई। |