|
नीमच। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों के साथ विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समीक्षा बैठक आयोजित कर चिताखेड़ा में स्थापित नवीन औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के समुचित विकास, आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा उद्यमियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विधायक परिहार ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना प्राथमिकता है। नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। |