|
कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में हुआ अग्रसेन जयंति भव्यता से मनाने का निर्णय, समितियां भी हुई गठित नीमच। अग्रवाल समाज नीमच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर.वी. गोयल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक गुरूवार को रात्रि 8 बजे अग्रवाल पंचायत भवन (बारादरी) में आहूत की गई, जिसमें अग्रसेन जयंति भव्य रूप में 7 दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिये 7 अलग-अलग समितियां भी आपसी विचार-विमर्श व सुझावों के साथ घोषित की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आर.वी. गोयल को माला पहनाकर औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का चार्ज प्रदान किया। अग्रवाल समाज नीमच की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक की शुरूआत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष आर.वी. गोयल व सचिव नवीन गोयल (आर.के.) ने अग्रसेनजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल भी मंचासीन थे। स्वागत भाषण देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोयल ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की बेहतरी व एकजुटता के लिये अच्छे से अच्छा कार्य करूं। उन्होने कहा कि गलतियां इंसान से ही होती हैं। इसलिये गलतियों को भूलकर मिलजुलकर समाजहित में ऐसे कार्य करें, जो मिसाल बनें। बैठक में भोजन समिति, उत्सव समिति, प्रतिभा सम्मान समारोह समिति, लाग समिति, नृसिंह मंदिर व्यवस्था समिति, अग्रसेन वाटिका समिति, बाल संस्कार समिति के साथ ही समाज के सभी महिला क्लब के अध्यक्ष व सचिव के साथ ही 5 अन्य महिलाओं को शामिल कर अग्रसेन जयंति पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये भी समिति की घोषणा की गई। अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी - अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर.वी. गोयल द्वारा घोषित समाज की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष - प्रोफेसर डॉ. शंकरलाल गोयल व डॉ. कमल अग्रवाल, सचिव - नवीन गोयल (आर.के.), सहसचिव - सुरेश बंसल व राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष - अजय जिंदल, सहकोषाध्यक्ष - दिनेश मित्तल, प्रवक्ता - राजेश मंगल (पप्पू) व मुकेश सिंंहल (पार्टनर) नियुक्त किये गये। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश बंसल, अशोक अग्रवाल (एलआईसी), अशोक मंगल, सुनील सिंहल, गिरीश गोयल, पुरूषोत्तम गर्ग, मनीष गोयल, कमलेश गर्ग (दड़ौली वाले), नितिन जिंदल (सोनू), नरेन्द्र (श्री), विवेक मित्तल (एनआर), जितेन्द्र गर्ग (जे.के.), निखार गोयल (वृंदावन), पंकज गोयल (कलेक्शन), आशीष सिंंहल (ग्लोरी), गोपाल गर्ग (जीजी), राजेन्द्र गर्ग (एसपी), रितेश गोयल (विक्की) व विकास गोयल (शुभम) को नियुक्त किया गया। इसी के साथ एक सलाहकार मंडल भी बनाया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल (स्वतंत्र), अनिल बंसल (काका), शिवनारायण गर्ग, महेश गर्ग (डीपी), सुरेश सिंंहल के साथ ही प्रहलादराय गर्ग (दड़ौली वाला), कमल गर्ग (दादा), मुरारीलाल गर्ग (पारसमणि), श्यामसुंदर नरेड़ी, नवल मित्तल, विमल गोयल (के.जी.) व नवलकिशोर गर्ग (पट्टी) को शामिल किया गया। बैठक में अग्रसेन जयंति के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, भव्य चल समारोह, सम्मान समारोह सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर उपस्थित सदस्यों के सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक का संचालन समाज के उपाध्यक्ष डॉ. कमल अग्रवाल ने किया व आभार सचिव नवीन गोयल ने व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में नवीन कार्यकारिणी व सलाहकार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। |