रतलाम। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रतलाम शहर में भव्य झांकियों और अखाड़ों का काफिला पूरी रात चलता रहा। ढोल-ढमाकों और उत्साह के बीच निकली आकर्षक झांकियों के साथ अखाड़ों के पहलवानों ने अलग-अलग साहसिक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। शहर में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने दो बत्ती चौराहे पर भव्य मंच बनाकर अखाड़ों और झांकियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
नन्हे पहलवानों के करतबों ने किया रोमांचित
कॉलेज रोड पर गर्ल्स कॉलेज और चौपाटी के समीप आयोजित स्वागत समारोह में वीर भगत सिंह अखाड़ा, पवन व्यायामशाला, आरोग्य व्यायामशाला, जवाहर व्यायामशाला और श्री पवनपुत्र व्यायामशाला सहित विभिन्न अखाड़ों का स्वागत किया गया।
अखाड़ों के पहलवानों के साथ 3 से 5 वर्ष तक के नन्हे बच्चों ने मल्लखंब और विभिन्न साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया। पहलवानों के हैरतअंगेज करतबों को देखकर मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अखाडो को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
14 झांकियों एवं अखड़ो के उस्ताद का किया स्वागत सम्मान
अनंत चतुर्दशी पर शहर में निकली लगभग 14 भव्य झांकियों एवं अखड़ो के उस्ताद का किया का मंच पर स्वागत सम्मान किया गया। पूरी रात झांकियों और अखाड़ों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता रहा। स्वागत समारोह में अखाड़ों के सदस्यों और झांकियों में शामिल लोगों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पदाधिकारी और अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मालवा प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार, रतलाम जिला अध्यक्ष संदेश पापटवाल, हिंदू हेल्पलाइन/इंडिया हेल्पलाइन की जिला अध्यक्ष डॉ. पूनम कुमावत, जिला महामंत्री लाखन सिंह चंद्रावत तथा राष्ट्रीय बजरंग दल के कुलदीप सिंह पंवार, राजेश माली और रूपसिंह चंद्रावत उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों में डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. पीयूष कुमावत, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. प्रवीण बघेल और डॉ. रिंकू रंधावा बघेल शामिल रहे। एडवोकेट ऊषा कुमावत और एडवोकेट कृष्णा डोडियार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अनंत चतुर्दशी के इस आयोजन में अखाड़ों की पारंपरिक कला, साहसिक प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों ने शहरवासियों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल बनाए रखा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत