|
नीमच। गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए नीमच पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन हेलो के तहत साइबर सेल नीमच को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल एवं जिले के विभिन्न थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क की टीमों ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 28 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए। CEIR पोर्टल के जरिए शुरू हुई तलाश जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नागरिकों के मोबाइल फोन किसी न किसी कारण से गुम अथवा गिर गए थे। पीड़ित मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच एवं संबंधित पुलिस थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क पर केंद्रीय संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर साइबर सेल नीमच एवं सभी थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क को गुम मोबाइलों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइलों को सर्च कर रिकवर करने के निर्देश दिए गए। मध्यप्रदेश के साथ कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल साइबर सेल एवं पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश से भी गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये तक है। कुल 105 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अधीक्षक ने दिए लगातार कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने साइबर सेल सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइलों की लगातार तलाश की जाए और उन्हें बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाया जाए। साइबर सेल और हेल्प डेस्क की भूमिका सराहनीय गुम मोबाइल फोन बरामद करने की इस कार्रवाई में साइबर सेल नीमच तथा जिले के विभिन्न पुलिस थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। नीमच पुलिस की आमजन से अपील नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाजार, सार्वजनिक स्थानों, व्यस्ततम क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखें। मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल, नजदीकी पुलिस स्टेशन पर गठित साइबर हेल्प डेस्क अथवा साइबर सेल नीमच में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की तलाश एवं बरामदगी के लिए समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। |