पिपल्या जोधा / जिला ब्यूरो चीफ सुरेश डांगी विक्रम सिंह पिता तखत सिंह निवासी मुवाला, तहसील सितामउ जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन को लिखित शिकायत की गई थी कि आवेदक के पिता तखत सिंह द्वारा ग्राम पंचायत दलौदा के अन्तर्गत एक भूखण्ड क्रय किया गया था जिसका नामान्तरण हो चुका था किंतु नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति के लिए पंचायत प्रमाण पत्र जो आवेदक को लोन लेने के लिए बैंक में देना था, इस प्रमाण पत्र देने के बदले में सरपंच दुर्गा कैथवास द्वारा अपने पति अनिल कैथवास सरपंच प्रतिनिधि के माध्यम से 5000 रू की मांग की जा रही है पुलिस अधीक्षक ई ओ डब्ल्यू उज्जैन समर वर्मा द्वारा शिकायत की तस्दीक कराने पर पाया गया कि रिश्वत की राशि 5000/- रू के स्थान पर 4000/- रू तय हुई जिसमें से 500/- रू की रिश्वत राशि आवेदक द्वारा सरपंच पति को अग्रिम के रूप में दी गई थी, शेष 3500 रूपए की राशि दिनांक 28.09.2026 को दिया जाना तय हुआ। शिकायत सही पाई गई तत्पश्चात ईओडब्ल्यू के अधिकारियों की टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही की योजना बनाई गई तथा दिनांक 28.09.2026 को ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्गा कैथवास सरपंच एवं अनिल कैथवास सरंपच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत दलौदा जिला मंदसौर को कार्यालय ग्राम पंचायत दलौदा के कक्ष में आवेदक विक्रमसिंह से 3500/- रू की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
उक्त कार्यवाही में ईओडब्ल्यू उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक रामनिवास यादव, निरीक्षक रीमा यादव, निरीक्षक अर्जुन मालवीय, उपनिरीक्षक अशोक राव, प्र०आर० मोहन पाल, प्र०आर० लोकेन्द्र सिंह देवड़ा, प्र०आर० मनोज सिरवईया, आरक्षक राकेश जटिया, महिला आरक्षक मनीषा रावत, आरक्षक भरत मण्डलोई, आरक्षक चन्द्रशेखर राय शामिल रहे मौके पर कार्यवाही जारी है
देश : अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच दलोदा दुर्गा कैथवास एवं अनिल कैथवास सरपंच प्रतिनिधि दलोदा के विरूद्ध की गई ट्रेप कार्यवाही