|
500 करोड़ के जीवाजी राव हॉस्टल की पर चलेगा बुलडोजर! नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आज शनिवार सुबह से ही प्रशासनिक अमले और पुलिस विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई का आगाज जल्द ही करने वाला है। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित बेशकीमती जीजाजी राव छात्रावास की लगभग ₹500 करोड़ मूल्य की जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीम तैयार हो चुकी है! भारी पुलिस बल: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 से 300 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। दिग्गज अधिकारी: नीमच के कई थानों के थाना प्रभारियों के साथ आला अधिकारी, एसडीएम और पटवारी समेत तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद है। रिपोर्ट : आसिफ खान |