|
आगर-मालवा : मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आगर के अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने बताया कि सेवा सेतु अभियान ( 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. आगर वृत्त द्वारा 3 से 17 अक्टूबर 2026 तक पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं शिविर में सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करने पर शासन की सब्सिडी योजना का लाभ मिलेगा एवं बिजली के बिल में राहत मिलेगी। शिविर प्रातः 11: 00बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा। अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में पंजीयन करवाएं एवं छूट का लाभ उठाएं। अधीक्षण यंत्री- श्री रत्नेश अयाची ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 3 अक्टूबर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र जनपद आगर, बड़ौद - आगर-पालयाखेड़ी आगर, बड़ौद-मेला ग्राउण्ड जहांगीरपुरा पीएम सूर्य घर योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। रविवार 4 अक्टूबर को - शहरी क्षेत्र आगर, कानड़, बड़ौद - आगर-नई नगर पालिका प्रांगण, कानड़-झंडा चौक गोदी चौराहा, बड़ौद-कृषि उपज मंडी तथा 5 अक्टूबर को वितरण केन्द्र आगर शहर - छावनी झंडा चौक आगर एवं वितरण केन्द्र तनोडिया - आगर/बड़ौद पंचायत कार्यालय मैं शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 6 अक्टूबर को - वितरण केन्द्र कानड़ - आगर/नलखेड़ा ग्राम पचौरा एवं वितरण केन्द्र बड़ौद - बड़ौद गांधी चौक बड़ौद में 7 अक्टूबर को वितरण केन्द्र आगर ग्रामीण आगर ग्राम नरवल, वितरण केन्द्र जयसिंहपुरा - बड़ौद ग्राम दाबड़िया, 8 अक्टूबर को वितरण केन्द्र आगर शहर - आगर, सरकारवाड़ा आगर एवं वितरण केन्द्र तनोडिया - आगर/बड़ौद, पुरानी पंचायत पिपलोनकलां, 9 अक्टूबर को - वितरण केन्द्र आगर ग्रामीण - आगर, आगर ग्रामीण कार्यालय परिसर में, 12 अक्टूबर को वितरण केन्द्र बड़ौद - बड़ौद ग्राम पंचायत गुराडिया एवं वितरण केन्द्र जयसिंहपुरा - बड़ौद ग्राम पंचायत हरनावदा एवं 14. अक्टूबर2026 को - वितरण केन्द्र कानड़ आगर ग्राम पालड़ा मैं शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्री रत्नेश अयाची ने बताया कि सुसनेर क्षेत्र में शनिवार 3 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र जनपद सुसनेर, नलखेड़ा - सुसनेर-बामनियाखेड़ी, नलखेड़ा-कृषि उपज मंडी सुईगांव मैं शिविर आयोजित किए गए हैं । रविवार 4 अक्टूबर को - शहरी क्षेत्र सुसनेर, नलखेड़ा, सोयत, बड़ागांव - सुसनेर-पुरानी नगर पालिका प्रांगण, नलखेड़ा-कृषि उपज मंडी प्रांगण, सोयत-कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल भवन बस स्टेण्ड, बड़ागांव-नवीन मांगलिक भवन मैं शिविर लगेंगे। 5. अक्टूबर2026 को - वितरण केन्द्र सुसनेर सुसनेर कार्यालय परिसर में एवं वितरण केन्द्र मोड़ी - सुसनेर/नलखेड़ा एवं 06 अक्टूबर2026 को - वितरण केन्द्र नलखेड़ा शहर - नलखेड़ा कार्यालय परिसर में एवं वितरण केन्द्र सोयत - सुसनेर, सोयत कार्यालय परिसर , 7 अक्टूबर को - वितरण केन्द्र नलखेड़ा ग्रामीण नलखेड़ा कार्यालय परिसर 13 अक्टूबर2026को - वितरण केन्द्र सुसनेर - सुसनेर, ग्राम आमला- ,14 अक्टूबर को वितरण केन्द्र मोड़ी - सुसनेर/नलखेड़ा, ग्राम ताखला, 15 अक्टूबर2026को - वितरण केन्द्र सोयत सुसनेर, ग्राम देहरिया,- 16 अक्टूबर2026को - नलखेड़ा शहर - नलखेड़ा, ग्राम गुदरावन एवं 17 अक्टूबर2026को - नलखेड़ा ग्रामीण - नलखेड़ा, ग्राम गोदलामहू में यहां शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाने का आग्रह किया है |