रतलाम /सैलाना। देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन, सैलाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने सैलाना एसडीओपी लेखराज मीणा तथा जिला योजना सलाहकार समिति के सदस्य भूपेन्द्र जायसवाल ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश का सम्मान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और समाज की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक शिवाजी राव जगताप, शिवनाथ सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश सूर्यवंशी, ब्रजराज सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी, सूर्यप्रसाद तथा आरक्षक तुफान भूरिया, अर्पित दुबे, मुरली कटारिया, आनंद भाटी एवं दिनेश खराड़ी शामिल रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा, नवांकुर संस्था के हरीश सिलावट, प्रियंका शर्मा, राजेन्द्र कुमावत, मनोज सिसौदिया, अक्ष शर्मा एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग मजबूत करना, पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना तथा पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत