|
भोपाल शहर के पंचशील नगर स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज के छात्रावास में छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्राओं को छात्रावास में जो भोजन दिया गया, उसमें कीड़े-मकोड़े निकले है, जिसके सेवन करने से छात्राओं की तबीयत खराब हो गई है। छात्राओं का यह भी कहना है कि छात्रावास में कई कमरों में ना ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है और ना ही परिसर एवं कमरों में स्वच्छता का ध्यान दिया जा रहा है। इस कारण छात्राओं को कई तरह की परेशानी एवं दूषित खाना, पेयजल और गंदगी के बीच रहने से उन्हें गंभीर बीमारी हो सकती है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |