|
मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने में जुटे तहसीलदार ऋषभ कुमार ठाकुर, मैदानी स्तर पर पटवारी बालकिशन धाकड़ व प्रकाश शुक्ला संभाल रहे कमान सिंगोली । ग्रामीण अंचल के नागरिकों को उनकी आवासीय संपत्तियों का वास्तविक मालिकाना हक और निःशुल्क रजिस्ट्री का ऐतिहासिक लाभ दिलाने के लिए शुरू की गई शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना सिंगोली तहसील में राजस्व अमले के अभूतपूर्व परिश्रम से नित नए आयाम छू रही है मैदानी स्तर पर खड़ी गंभीर तकनीकी विसंगतियों और व्यावहारिक चुनौतियों के बीच तहसीलदार ऋषभ कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन सटीक रणनीति और कुशल नेतृत्व में सिंगोली की पूरी राजस्व टीम दिन-रात एक कर इस महाअभियान को हर हाल में सफल बनाने के संकल्प के साथ जुटी हुई है दिन में सर्वर ठप तो रात के सन्नाटे में संभाला मोर्चा डिजिटल इंडिया के इस दौर में योजना के क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा सरकारी डिजिटल पोर्टल्स का लगातार डाउन रहने वाला सर्वर बनी हुई है। दिन के समय सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण फाइलें और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो जाती है लेकिन सिंगोली के राजस्व अमले ने इस तकनीकी विफलता को अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। तहसीलदार के निर्देश पर पटवारियों ने अपरंपरागत तरीका अपनाते हुए रात के सन्नाटे में मोर्चा संभाल लिया है। निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए पटवारी देर रात 1:00 से 2:00 बजे तक ग्रामीणों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। ग्रामीण भी इस लगन को देखकर हैरान हैं। रात के समय सर्वर सुचारू रूप से चलने का पूरा फायदा उठाकर भौतिक सत्यापन, जिओ-टैगिंग और डेटा अपलोडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। प्रशासनिक सिस्टम के मजबूत स्तंभ बने पटवारी धाकड़ और शुक्ला सिंगोली तहसील के इस पूरे प्रशासनिक सिस्टम को धरातल पर मजबूती देने और योजना को तीव्र रफ्तार प्रदान करने में पटवारी बालकिशन धाकड़ और पटवारी प्रकाश शुक्ला जैसे जांबाज मैदानी कर्मवीर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अतिरिक्त हल्का प्रभार का भारी बोझ और सीमित संसाधन होने के बावजूद, बालकिशन धाकड़ और प्रकाश शुक्ला पूरी मुस्तैदी से पल-पल गांवों में डटे हुए हैं और सुग्रीव जाटव पटवारी पूरी तरह कार्य के प्रति जवाब देह नहीं है उनके हल्के में किसानों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों से जीवंत संवाद स्थापित कर, उनके भीतर योजना के प्रति विश्वास जगाकर और तकनीकी जटिलताओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर, ये दोनों पटवारी राजस्व विभाग के इस पूरे अभियान के सबसे मजबूत स्तंभ साबित हो रहे हैं। दस्तावेजी खामियों का निकाला व्यावहारिक हल मैदानी स्तर पर सर्वे के दौरान एक और बड़ी व्यावहारिक दिक्कत यह सामने आ रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही हैं जिनके आधार कार्ड या मोबाइल नंबर शासकीय रिकॉर्ड से लिंक नहीं हैं जिससे ई-केवाईसी e-KYC के लिए जरूरी ओटीपी ओटीपी जनरेट नहीं हो पाता इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए तहसीलदार ऋषभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पूरी टीम स्वयं आगे बढ़कर ग्रामीणों के दस्तावेज दुरुस्त करवाने में मदद कर रही है, ताकि क्षेत्र का कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। सीमित अमले और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सिंगोली राजस्व विभाग का यह सामूहिक समर्पण जिले भर में प्रशासनिक निष्ठा की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहा है। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |