|
इच्छाशक्ति से बदलेगी गांवों की सूरत दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा जिला वार्ड पंचायत 1 का हर कोना जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूलाल धाकड़ एवं उपाध्यक्ष जानी बाई की बड़ी सौगात 18 पंचायतों में युद्धस्तर पर शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट का कार्य 6 गांवों में पहले ही चमचमा रही हैं हाईमास्ट लाइटें सिंगोली। अंत्योदय और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए हमारे क्षेत्र का एक भी गांव या मजरा-टोला अब अंधकार में नहीं रहेगा। जनता ने जो अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी और हम पर जताया है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही हमारी राजनीति का मुख्य ध्येय है। इस बार दीपावली के पावन पर्व पर समूचा क्षेत्र विकास की रोशनी से सराबोर होगा यह बात क्षेत्र के लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़ ने पत्रकारों से विशेष चर्चा के दौरान कही। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती जानी बाई पति शंभूलाल धाकड़ की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को अंधेरा मुक्त करने का एक महाअभियान शुरू किया गया है, जो ग्रामीण जनमानस के बीच भारी उत्साह का केंद्र बना हुआ है। जनता के हित में शंभूलाल धाकड़ का बड़ा नीतिगत प्रयास क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में पहचान बना रहे भाजपा नेता शंभूलाल धाकड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर व्यक्तिगत रुचि लेकर 15वें वित्त आयोग XV-FC के वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवशिष्ट राशि और वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बजट को तत्काल प्रभाव से जनहित के कार्यों में लगवाया है इन 18 ग्राम पंचायतों में काम चालू, विकास की गति हुई तेज उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धाकड़ ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की 18 प्रमुख ग्राम पंचायतों के मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों और बस स्टैंडों पर स्ट्रीट लाइट व फुटपाथ लाइट लगाने का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है इनमें मुख्य रूप से धनगांव तेजाजी चौक हरीपुरा तुरकिया धारडी बस स्टैंड ताल बस स्टैंड पीपली खेड़ा, पाटन, पलासिया बालाजी चौक सलोदा बालाजी चौक गुलसरी मऊपुरा पूरन (आनंदपुरा व कंवरजी की खेड़ी), फुसरिया लालगंज व माला देवी बड़ी सोडिजर बड़ी व कवई बोरदिया भगवानपुरा काकरिया तलाई तेजाजी चौक, बरखेड़ा गुर्जर व मानपुरा उमर उमेदपुरा व उमर नई तथा अथवा बुजुर्ग सुलाबाव जी व खेड़ा बस स्टैंड) शामिल हैं 6 गांवों में पहले ही दे चुके हैं ₹9 लाख की सौगात भाजपा की विकासपरक नीतियों का उदाहरण देते हुए शंभूलाल धाकड़ ने बताया कि इससे पूर्व भी क्षेत्र के 06 प्रमुख गांवों अंबा, झातला, कदवासा, कोज्या, सहना तलाई, एवं थदोड़ में ₹1,50,000 प्रति नग की भारी-भरकम लागत से अत्याधुनिक हाई मास्क लाइटें सफलतापूर्वक स्थापित करवाई जा चुकी हैं। इन लाइटों के लगने से इन गांवों के मुख्य बाजार और चौराहे रात के समय भी दिन की तरह चमकते हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है प्रशासनिक अमले को कड़े निर्देश, समय-सीमा तय जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न करने वाले भाजपा नेता शंभूलाल धाकड़ की सक्रियता के बाद जिला पंचायत कार्यालय द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा RES के कार्यपालन यंत्री और तकनीकी अमले को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया गया है। विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त 17 चालू कार्यस्थलों का त्वरित भौतिक सत्यापन कर वर्तमान SOR दरों के आधार पर 7 कार्यदिवस के भीतर अनिवार्य रूप से तकनीकी स्वीकृति जारी करें तथा इसे ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करें ताकि दीपावली के त्योहार से पहले हर घर और हर रास्ता दीपों के साथ-साथ सरकारी स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से भी जगमगा उठे। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |