|
शहडोल जिले के छटाई गांव में एक सरकारी राशन दुकान पर हितग्राहियों से फर्जी अंगूठा लगाकर अवैध रूप से राशन निकालने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाभार्थियों से अवैध रूप से उनका राशन निकाल लिया गया, लेकिन उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिला है। विक्रेता के प्रतिस्थापना के बावजूद उन्हें पिछले दो महीनों से अपना राशन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें लगातार अपने हक के अनाज की तलाश करनी पड़ रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, शहडोल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |