|
|
जिला पुलिस अधीक्षक श्री विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ श्री बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी श्री शंभुसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को रठांजना थाना पुलिस कार्रवाई के दौरान नजमा बी पुलिस टीम को देखकर 100 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर से भरा स्टील का टिफिन फेंककर मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर प्रकरण संख्या 136/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया था। मामले का अनुसंधान प्रतापगढ़ थाना पुलिस को सौंपा गया।
अनुसंधान के दौरान नजमा बी और भुरा उर्फ भुरिया को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसी मामले में वांछित कांशीराम बलाई, पिता उंकारलाल बलाई, उम्र 46 वर्ष, निवासी उमरिया, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर को 26 अक्टूबर को डिटेन कर पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में थानाधिकारी श्री शंभुसिंह, हेड कांस्टेबल श्री अनोप कुमार तथा कांस्टेबल श्री मुकेश कुमार (372) शामिल रहे। पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ