|
|
उज्जैन, 26 अक्टूबर 2026। उज्जैन जिले के थाना चिंतामण गणेश पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले जाकर उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रात के समय क्षिप्रा ब्रिज के पास मोटरसाइकिल से आए दो युवक पीड़िता को मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों उसे रत्नाखेड़ी स्थित एक आरोपी के घर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को रत्नाखेड़ी में मसान के पास छोड़कर चले गए।
बाद में रत्नाखेड़ी के चौकीदार द्वारा पीड़िता को थाना चिंतामण गणेश पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चिंतामण गणेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश पिता तोलाराम, निवासी रत्नाखेड़ी, थाना चिंतामण गणेश, जिला उज्जैन तथा दिलीप, निवासी उज्जैन, जिला उज्जैन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री हेमराज यादव, उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_
संपर्क: 6264817382