मंदसौर। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनिष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 29 अक्टूबर को ज़िला न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के सचिव श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में पैरालीगल वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर से 6 नवंबर तक संचालित किए जाने वाले "सुरक्षित बचपन अभियान" के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सचिव श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा उपस्थित पैरालीगल वॉलंटियर्स को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, बाल अधिकारों, बाल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के संबंध में जागरूक किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। पैरालीगल वॉलंटियर्स को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित विद्यालयों एवं स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक बच्चों एवं अभिभावकों तक अभियान का संदेश पहुँचाया जा सके। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 13 दिसंबर 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों, उपयोगिता एवं आमजन को होने वाले लाभों से संबंधित जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हें आमजन को राजीनामा योग्य प्रकरणों के आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तथा पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता एवं संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार करने, संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
रिपोर्ट: कमलेश शर्मा
देश : सुरक्षित बचपन अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित