|
चीताखेड़ा । दो बूंद जिंदगी की संदेश के साथ चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियों उन्मूलन महाअभियान 22 से 24 नवंबर तक जिले भर में संचालित किया गया है इसी के तहत रविवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्थित पोलियो बूथ पर जन्म से 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों को दो बूंद पोलियो रोधी की खुराक पिलाई गई। चीताखेड़ा आंगनवाड़ी सहित कोटड़ी इस्तमुरार सेक्टर के कुचडोद आंगनवाड़ी केन्द्र और चीताखेड़ा सेक्टर के बमोरी आंगनवाड़ी केंद्र पर तय स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई है वहीं स्वास्थ विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि बच्चों की पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके और क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिले। स्वास्थ्य विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर घर-घर दस्तक देकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |