|
आगर मालवा । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दोपहर में राजस्थान के झालावाड़ जिले में सुसनेर विधायक श्री भैरव सिंह बापू के ग्राम रतनपुरा में उनके निज निवास पहुंचकर सुसनेर के विधायक श्री भैरों सिंह परिहार बापू के सुपुत्र श्री गजेंद्र सिंह बबलू बना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक गरोठ, श्री चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री मयंक राजपूत, श्री प्रेम नारायण यादव श्री श्याम सिंह परिहार श्री दिलीप सकलेचा सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री कमल मंडलोई एसडीओपी शिव श्री नीलम बघेल एवं आगर तथा झालावाड़ जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को ढांढस बंधाया। श्री मालवीय ने रतनपुरा पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं इसके पहले सुबह मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री रामलाल मालवीय ने रतनपुरा पहुंचकर विधायक श्री भैरव सिंह बापू के सुपुत्र स्वर्गीयश्री गजेंद्र सिंह परिहार बबलू बना के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। |