जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के नेतृत्व में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् गजेन्द्रसिह जौधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं श्री चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के मार्गदर्शन में दिनांक 21.04.2026 को श्री शिवलाल मीणा पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद के नेतृत्व में पुलिस थाना अरनोद एवं डीएसटी टीम द्वारा एम. डी. बनाने में प्रयुक्त होने वाला 07.387 किलोग्राम प्रतिबंधित 2-ब्रोमो-04-मिथाईल प्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर व 05 ग्राम एमडी जब्त कर अभियुक्त आबिद खान पिता मोहम्मद खान निवासी नौंगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया जाकर थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 21.04.2026 को पुलिस टीम अरनोद व डीएसटी टीम को सुचना मिली कि आबिद खान पिता मोहम्मद खान मुसलमान निवासी नौंगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ जो अपने नौंगावा स्थित खेत कुँए पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एमडी बनाता है और उसने एमडी व एमडी बनाने के लिये उपयोग में लिये जाने वाला केमिकल पाउडर अपने कॅए पर छुपा रखा है। वगैरा सुचना पर दोनो टीमों के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए नौगावां स्थित आबिद खान के कुएं पर पंहुचे। जहां पर पुलिस टीम द्वारा आसपास तलाशी लेने पर कुएं के पास बने पानी के हॉज के पत्ते हटाकर देखा तो एक प्लास्टिक के कट्टा रखा हुआ मिला। जिसको हॉज से बाहर निकाला तो कट्टे का मुँह खुला होकर कट्टे के अन्दर एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 07 किलो 387 ग्राम सफेद रंग का चमकीला 2-ब्रोमो-04-मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमीकल पाउडर केमिकल पाउडर मिला। जो एमडी बनाने के उपयोग में लिया जाता है। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा पानी के हॉज के पास और तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक की थैली में 05 ग्राम एमडी मिली। जिस पर उक्त प्रतिबंधित 2-ब्रोमो-04-मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर व 05 ग्राम एमडी को जब्त कर अभियुक्त आबिद खान पिता मोहम्मद खान मुसलमान निवासी नौंगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना अरनोद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
नोटः- भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर 8. 2-ब्रोमो-4 मिथाईलप्रोपिओफेनोन को मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस एक्ट) की श्रेणी में लिया गया था। इस गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रतापगढ जिले मे प्रतिबंधित 8.2-ब्रोमो-4 मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर जब्ती की पहली कार्यवाही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- आबिद खान पिता मोहम्मद खान मुसलमान निवासी नौंगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़
पुलिस टीम थाना अरनोद :-शिवलाल मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना अरनोद,सोहनलाल उ.नि.,प्रेमलाल स.उ.नि.,पंकज कुमार हैड कानि 565 थाना अरनोद ,जयपालसिंह कानि 850 थाना अरनोद, दिनेश कुमार कानि 367 थाना अरनोद, देशराज कानि 65 थाना अरनोद, गजेद्रसिह कानि 72 थाना अरनोद।
डीएसटी टीमः- प्रतापसिंह उ.नि. प्रभारी साइबर सैल और डीएसटी टीम,विनोद कानि. 252 डीएसटी, नरेन्द्र कानि. 111 डीएसटी,शिवलाल कानि. 658 डीएसटी,रमेशचन्द्र कानि. 644 डीएसटी और साइबर सैल,ओमप्रकाश कानि. 342 डीएसटी