मंदसौर। खनीज विभाग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती भावना सेंगर द्वारा बताया गया कि खनीज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रारंभ होते ही अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
खनीज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 पोकलेन, 02 जेसीबी एवं 07 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया जिनपर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त के क्रम में उत्खनिपट्टो की जांच के दौरान 02 उत्खनिपट्टा पर स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनन होना पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार अवैध उत्खनन के प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
समस्त प्रकार के खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु भविष्य में भी खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जाती रहेगी।
अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार : 2 पोकलेन, 2 जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त