|
|
ग्वालियर जिले के जयारोग्य अस्पताल में पुरुष मरीज का इलाज किसी महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर करने से पुरुष मरीज की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुरुष मरीज को घबराहट होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की लैब से मिली रिपोर्ट में पुरुष मरीज के बजाय किसी महिला मरीज के नाम की रिपोर्ट थी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने इसे नजरअंदाज कर महिला मरीज की रिपोर्ट के आधार पर इलाज कर दिया। इसके बाद पुरुष मरीज की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, जेएएच, ग्वालियर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |