• शहर : मुख्यमंत्री ने 37.11 करोड से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद का लोकापर्ण किया

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[20-04-2025]
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

    नीमच : सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

    आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिलों से मुक्त करेंगे

    नीमच : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नीमच जावद में विभिन्‍न निर्माण कार्यो के लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहां की आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सोलर पंप देने से किसान बिजली के बिल से मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज विकास दर 12% गति से बढ़ रही है। मंदसौर नीमच जिले में एक भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। चीते में मध्य प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्य प्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से लैपटॉप प्रदान किए।

    मुख्यमंत्री ने 37.11 करोड से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद का लोकापर्ण किया

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जावद में सीएम राइज स्कूल बहुत ही अद्भुत बनाया गया है। यह स्कूल सर्व सुविधा युक्त हैं। सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचानें जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इन विद्यालयों में पूर्ण विकसित स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल प्रयोगशाला, आईसीटी प्रयोगशाला, केफेटेरिया, मल्टी परपस कोर्टस, एनसीसी, स्काउट कक्ष, डान्स कक्ष, म्यूजिक कक्ष, स्मार्ट अध्यापन कक्ष, सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय, इन्डोर जिम्नासियम, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए विशेष प्रकार के कक्ष, फर्नीचर व समस्त प्रकार की खेलकुद की सामग्री आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, केरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, एमपी का भूमिपूजन किया

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाएं से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।”

    मुख्यमंत्री ने आज नीमच जावद में 785 करोड़ 13 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नीमच जावद में 785 करोड़ 13 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। जिसके अंतर्गत 99.73 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रतनगढ जाट से विजयपुर मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 295.69 करोड की लागत से निर्मित होने वाले नीमच सिंगोली मार्ग राजस्थारन सीमा तक 2 लेन मय पेव्ड 6 शोल्डर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 2.60 करोड की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय केजीबीव्हीा टाइप छात्रावास कोज्या(जावद) निर्माण कार्य का भूमिपूजन, सुविधि रेयॉन्सप प्राइवेट लिमिटेड मोरवन का भूमिपूजन (350 करोड़ का निवेश प्रस्तावित), 37.11 करोड की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद निर्माण कार्य लोकापर्ण किया गया।

    इसके साथ ही 3070.31 लाख रुपए के अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत  1485.89 लाख की लागत का चौडीकरण कार्य जावद अठाना सुखानंद के साथ अठाना बायपास मार्ग एवं गंभीरी नदी पर पु‍ल निर्माण का लोकापर्ण,  163.63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम ताल से मुख्य सड़क (आनंदपुरा तक) मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 124.48 लाख से निर्मित होने वाले सरवानिया मसानी से गादोला (हनुमंतिया) मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 142.72 लाख लागत से निर्मित होने वाले लासूर से गढ़वाले बालाजी मंदिर तक मार्ग का भूमिपूजन, 111.19 लाख से निर्मित होने वाले मेघपुरा से राजस्थान खापरियाखेडी मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 167.45 लाख से नि‍र्मित होन वाले गोठा से राजस्थान सीमा अरनोदा तक मार्ग निर्माण का कार्य का भूमिपूजन, 148.46 लाख से निर्मित होने वाले खोर जावद मेनरोड से गुर्जरखेडी मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 165.61 लाख से निर्मित होने वाले तुरकिया मैनरोड से बिजासनमाता तक मार्ग का भूमिपूजन, 137.85 लाख से निर्मित लुहारिया चुण्डावत से आलोरी चारभुजा मंदिर मार्ग  का लोकापर्ण , 147.25 लाख से निर्मित होने वाले रानपुर से मोरवन मनासा रोड तक निर्माण का भूमिपूजन, 275.60 लाख से निर्मित अंगोरा तालाब विकास खण्डर सिंगोली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री ओम प्रकाश सखलेचा, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री सत्यनारायण जटिया, श्री वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर, एसपी, एडीएम अन्य सभी जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में हितग्राही, पत्रकार मौजूद थे।

    सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव लागू किया है। इसके साथ ही आज से गांधी सागर में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है।

    जवाद विधायक श्री सखलेचा द्वारा कहा गया कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है।

  • शहर : मुख्यमंत्री ने 37.11 करोड से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद का लोकापर्ण किया

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[20-04-2025]

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

  • नि: शुल्‍क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर 26 को

    नि:
    शहर   - नीमच[25-04-2025]

    शुल्‍क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर 26 को
    शहर   - नीमच[25-04-2025]