|
|
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां नीमच : "लाडली लक्ष्मी उत्सव" के अवसर पर शनिवार को नीमच जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाकर लाडली बेटियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। परियोजना नीमच शहरी का मुख्य कार्यक्रम विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लाडली बेटियों को तिलक लगाकर की गई। विधायक श्री परिहार ने बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रमाण पत्र वितरण : नव पंजीकृत लाडली लक्ष्मियों को योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लाडली संवाद: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं और उनके माता-पिता को शिक्षा के महत्व एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। बेटियों ने किया संचालन: कार्यक्रम का संचालन लाडली लक्ष्मी बालिका तनुश्री पाठक ने किया । लाडली लक्ष्मी संगठन की अध्यक्ष बालिका पूर्वी ने किए गए कार्यों की जानकारी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति: उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर बेटियों ने गीत-संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि नीमच जिले में लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र बालिकाओं तक सुगमता से पहुंचाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बेटी का स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर बेहतर हो। उपस्थित माताओं को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा कर सकें। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका नामदेव ने आभार व्यक्त किया। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। |