|
|
अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश नोडल अधिकारी नियुक्त, 3 मई को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा नीमच : महानिदेशक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा *NEET का आयोजन रविवार, 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा। नीमच में यह परीक्षा दो केंद्रों पर होगी परीक्षा में कुल 900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ◾परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों की तैनाती:- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतुअधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं: अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी श्री बी.एस. कलेश मो.न. 7440240373, डिप्टी कलेक्टर सहायक नोडल अधिकारी श्री चन्द्रसिंह धारवे मो.न.9407410837, प्रभारी तहसीलदार नीमच ग्रामीण श्री संतोष कुमार मजिस्ट्रियल ड्यूटी - स्वामी विवेकानंद पी.जी. कॉलेज 07828393991, प्र.तहसीलदार डॉ अजेन्द्रनाथ प्रजापति नीमच नगर मजिस्ट्रियल ड्यूटी - श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय 9329315533, प्रभारी तहसीलदार श्री संजय मालवीय नीमच नगरपरीक्षा सामग्री व्यवस्था 9479833336 नियुक्त किया गया है। *अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं:* ◾विद्युत व्यवस्था:*अधीक्षण यंत्री, म.प्र.वि.वि.कं.लि. नीमच द्वारा 02 एवं 03 मई को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ◾एम्बुलेंस व्यवस्था:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 03 मई को दोनों केंद्रों पर मय चिकित्सा स्टॉफ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। ◾फायर ब्रिगेड एवं पेयजल:-मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु फायर ब्रिगेड एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। ◾यातायात व्यवस्था:-थाना प्रभारी, यातायात थाना नीमच द्वारा परीक्षा केंद्रों पर यातायात सुचारू रखा जाएगा। |