चीताखेड़ा: समीपस्थ बमोरी ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर शनिवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया और लाड़ली बेटियों सहित उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत पंच श्रीमती मंजू बाई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बेटियों का तिलक कर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए की गई। इस अवसर पर पंच श्रीमती मंजू बाई ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को बाल विवाह जैसी कुरीतियों से दूर रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
उत्सव के दौरान बालिकाओं ने गीत, संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वरिष्ठ श्रीमती नीलू बैरागी ने शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र बालिकाओं तक सुगमता से पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
माताओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के नए प्रावधानों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपनी बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार कर सकें।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केशर देवी रावत एवं सहायिका नितु सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दशरथ माली
बमोरी आंगनवाड़ी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव : बेटियों का सम्मान, शिक्षा और जागरूकता का संदेश