|
|
नीमच : ग्रामीणों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर त्वरित समाधान देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अधिकारियों के दल को हरी झंडी दिखाकर ग्राम टामोटी में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल के लिए रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर स्वयं भी अधिकारियों की टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव (IAS), अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश और वन मंडल अधिकारी एस.के. ऑटोदे भी मौजूद रहे। गांव में लगेगी चौपाल, मौके पर होगा समाधान ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। यहां आमजन अपनी समस्याएं रख सकेंगे, जिनका तत्काल निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। कलेक्टर के सख्त निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चौपाल में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। यह पहल प्रशासन को गांवों के और करीब लाने के साथ-साथ समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। |