|
|
छात्रावास में विद्यार्थियों की सुविधाओं का किया अवलोकन जिला संयोजक को दिए आवश्यक निर्देश नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों के साथ टामोटी में ही मंगलवार को रात्रि विश्राम किया। *मध्य रात्रि निरीक्षण:* मंगलवार की मध्य रात्रि में कलेक्टर श्री चंद्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। *रसोई का अवलोकन:* कलेक्टर ने छात्रावास की रसोई घर का भी अवलोकन किया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व स्टॉक रजिस्टर की जांच की और विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश राठौर को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रावास में पेयजल, बिजली, शौचालय व अध्ययन सामग्री की व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए। *उपस्थित अधिकारी:* इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। |