|
|
बुधवार अल-सुबह जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से करेंगे संवाद; प्रशासन गांव की चौखट पर नीमच : जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच आत्मीयता का परिचय देते हुए टामोटी में ही ग्रामीणों के साथ संगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और टामोटी में ही रात्रि विश्राम भी किया। *अधिकारियों का रात्रि प्रवास:* कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे एवं अन्य जिलाधिकारियों ने भी ग्राम के छात्रावास भवन में रात गुजारी। शासन-प्रशासन द्वारा गांव में रुककर सीधे ग्रामीणों से संवाद की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। *बुधवार का कार्यक्रम:* बुधवार अल-सुबह कलेक्टर श्री चंद्रा एवं अधिकारियों का दल ग्राम व आसपास के क्षेत्र में चल रहे जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान वे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे, कार्यों की गुणवत्ता देखेंगे तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन गांव की चौखट तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर मिले। |