रतलाम : देशभर के युवाओं तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे सेज ग्रुप के संस्थापक शिक्षाविद् एवं उद्योगपति इंजी. संजीव अग्रवाल के शिक्षा विस्तार अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर (एसआईसी) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह केंद्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा करियर काउंसलिंग छात्रवृत्ति प्रवेश प्रक्रिया और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जुड़ी समग्र जानकारी उपलब्ध कराने का प्रमुख माध्यम बनेगा।
इंजी. संजीव अग्रवाल का सपना है कि देश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रहकर उत्कृष्ट शिक्षा और करियर से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त हो सके ताकि उन्हें अवसरों की तलाश में बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उनके इसी दूरदर्शी विजन को साकार करने के लिए देशभर में 68 से अधिक सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं और रतलाम में शुरू हुआ यह नया केंद्र इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
शुभारंभ समारोह में रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मध्य प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के यतेन्द्र भारद्वाज, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के रजिस्ट्रार डॉ. मनीष चौधरी अधिवक्ता एवं इंडिया प्लेयर राजेश सोनकर तथा सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के असिस्टेंट डायरेक्टर दिलीप लच्छेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रीजनल मैनेजर अजीत राठौर सीनियर काउंसलर आनंद द्विवेदी सिटी हेड अजय मालाकार और काउंसलर सुश्री कशिश सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविदों गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर रतलाम और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यहां उन्हें करियर चयन से लेकर उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति संबंधी सटीक मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।
वक्ताओं ने इंजी. संजीव अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और युवाओं को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान आने वाले समय में हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रतलाम एवं आसपास के विद्यार्थियों से सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में यह पहल रतलाम के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत