|
|
नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में केओसुब (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) इकाई के जवानों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयुष वेलनेस प्रोग्राम, अवेयरनेस कैंपेन तथा प्रिवेंटिव एंड प्रमोटिव हेल्थकेयर के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चोरड़िया हॉस्पिटल के समीप स्थित अल्कालॉइड कॉलोनी, नीमच में किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वस्थ दैनिक जीवनशैली, संतुलित आहार एवं पोषण, दिनचर्या, ऋतुचर्या के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा योग से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आयुष पद्धति अपनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. तारेंद्र सिंह सोनगरा, डॉ. निकिता बघेल तथा श्री विनीत सोनी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम में आयुष पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जवानों एवं उनके परिवारजनों को संबोधित किया। |