• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • नीमच : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं......एक वर्ष में 4,734 में से 3,793 आवेदनों का निराकरण, 80.1 प्रतिशत मामलों में मिली राहत

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप विगत एक वर्ष में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त 4,734 आवेदनों में से 3,793 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का 80.1 प्रतिशत है। वहीं विगत ढाई वर्ष में प्राप्त 11,483 आवेदनों में से 10,531 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

    समय-सीमा में निराकरण पर विशेष जोर

    जनसुनवाई में सीमांकन, रास्ता विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आर्थिक सहायता, आवास, आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।

    नीमच निवासी राजमल जैन ने मारपीट के मामले में कार्रवाई, नेराल की संतोष बाई ने कृषि भूमि पर कब्जे तथा जीरन के नरेन्द्र कुमार ने खेत का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा आवास, पेंशन, अतिक्रमण, बैंक खाते एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की कार्रवाई की सतत समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

    जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनसुनवाई केवल समस्या सुनने का माध्यम न रहकर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद तथा समयबद्ध समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बने। इससे नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

    जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • नीमच : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं......एक वर्ष में 4,734 में से 3,793 आवेदनों का निराकरण, 80.1 प्रतिशत मामलों में मिली राहत

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप विगत एक वर्ष में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त 4,734 आवेदनों में से 3,793 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का 80.1 प्रतिशत है। वहीं विगत ढाई वर्ष में प्राप्त 11,483 आवेदनों में से 10,531 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

    समय-सीमा में निराकरण पर विशेष जोर

    जनसुनवाई में सीमांकन, रास्ता विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आर्थिक सहायता, आवास, आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।

    नीमच निवासी राजमल जैन ने मारपीट के मामले में कार्रवाई, नेराल की संतोष बाई ने कृषि भूमि पर कब्जे तथा जीरन के नरेन्द्र कुमार ने खेत का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा आवास, पेंशन, अतिक्रमण, बैंक खाते एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की कार्रवाई की सतत समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

    जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनसुनवाई केवल समस्या सुनने का माध्यम न रहकर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद तथा समयबद्ध समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बने। इससे नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

    जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • शहर: अस्पताल से मिला सिरप पिलाने के बाद 14 माह की मासूम की हुई मृत्यु......

    शहर:
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अस्पताल से मिला सिरप पिलाने के बाद 14 माह की मासूम की हुई मृत्यु......

    अस्पताल से मिला सिरप पिलाने के बाद 14 माह की मासूम की हुई मृत्यु......
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर की डिक्की से 60 किलो डोडाचूरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार...

    नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
    शहर   - मंदसौर[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर की डिक्की से 60 किलो डोडाचूरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार...

     स्विफ्ट डिजायर की डिक्की से 60 किलो डोडाचूरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार...
    शहर   - मंदसौर[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरियाली अमावस्या पर देवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी संख्या में पैदल यात्री पहुंचे तिलस्वां महादेव

    शहर:
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरियाली अमावस्या पर देवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी संख्या में पैदल यात्री पहुंचे तिलस्वां महादेव

    हरियाली अमावस्या पर देवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी संख्या में पैदल यात्री पहुंचे तिलस्वां महादेव
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरियाली अमावस्या पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    शहर:
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरियाली अमावस्या पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    हरियाली अमावस्या पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन

    हर घर तिरंगा अभियान:
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन

     आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

    कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
    शहर   - आगर मालवा[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: 24 घंटे से चल रही बारिश से किसानों के चेहरों पर आई रौनक

    शहर:
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: 24 घंटे से चल रही बारिश से किसानों के चेहरों पर आई रौनक

    24 घंटे से चल रही बारिश से किसानों के चेहरों पर आई रौनक
    शहर   - नीमच[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: स्नेचिंग पेंटर कैलाश माली ने जिंदा पकड़ा बोलेरो गाड़ी के इंजन में छुपा फूल साइज कोबरा सांप

    शहर:
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: स्नेचिंग पेंटर कैलाश माली ने जिंदा पकड़ा बोलेरो गाड़ी के इंजन में छुपा फूल साइज कोबरा सांप

    स्नेचिंग पेंटर कैलाश माली ने जिंदा पकड़ा बोलेरो गाड़ी के इंजन में छुपा फूल साइज कोबरा सांप
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं......एक वर्ष में 4,734 में से 3,793 आवेदनों का निराकरण, 80.1 प्रतिशत मामलों में मिली राहत

    नीमच :

     जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं......एक वर्ष में 4,734 में से 3,793 आवेदनों का निराकरण, 80.1 प्रतिशत मामलों में मिली राहत
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 48 फरियादियों की समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

    नीमच :
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 48 फरियादियों की समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

     एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 48 फरियादियों की समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण
    शहर   - नीमच[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण.....उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं टीकाकरण की ली जानकारी

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[11-08-2026]

    संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण.....उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं टीकाकरण की ली जानकारी
    शहर   - आगर मालवा[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने ग्राम आवर में VHSND शिविर का लिया जायजा....मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए निर्देश

    संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने ग्राम आवर में VHSND शिविर का लिया जायजा....मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए निर्देश
    शहर   - आगर मालवा[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम महुडिया एवं लालूखेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण सत्र का लिया जायजा....छात्रों से किया आत्मीय संवाद

    संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम महुडिया एवं लालूखेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण सत्र का लिया जायजा....छात्रों से किया आत्मीय संवाद
    शहर   - आगर मालवा[11-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर 1.06 लाख की शास्ति अधिरोपित

    शहर:
    शहर   - नीमच[10-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर 1.06 लाख की शास्ति अधिरोपित

    अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर 1.06 लाख की शास्ति अधिरोपित
    शहर   - नीमच[10-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin