|
|
चीताखेड़ा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरी माता जी परिसर को नर सेवा नारायण सेवा व पक्षी दाना पानी सेवा समिति के सदस्यों ने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माताजी परिसर में एक पौधा मां के नाम रोपकर पर्यावरण संरक्षण दिया संदेश। कार्यक्रम के तहत आवरी माताजी परिसर में छायादार, फूलदार विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान माता जी परिसर में वरिष्ठ लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नर सेवा नारायण सेवा समिति एवं पक्षी दाना पानी सेवा समिति के मथुरा लाल पाटीदार ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जीव जंतुओं के लिए भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मौके पर नर सेवा नारायण सेवा व पक्षी दाना समिति के वरिष्ठ नरेश पाटीदार, दिनेश गुर्जर, सत्यनारायण माली, रामसिंह जाट, मांगीलाल रावत, अंबालाल रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |