![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार गुरूवार को आगर मालवा में "विश्व मच्छर दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में डॉ. दिनेश देहलवार ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षाकालीन अवधि में जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले के सभी विकासखंडों और समस्त ग्रामों में अगस्त 2026 में "जीरो लार्वा अभियान" संचालित है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच और लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है। डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है कि घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों के आसपास गड्ढों में पानी जमा न होने दें एवं गड्ढों में जमा पानी में जला हुआ तेल डालें। रात में सोते समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। छतों पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि न रखें।प्रति सप्ताह कूलर को साफ करें जिससे कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पैदा ना हो । |