![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर-मालवा । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आगर-में नालसा "जागृति" योजना के तहत तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित अकिया गया। शिविर के प्रारंभ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने पोक्सो अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन क्रमांक 15100, चाइल्ड हेल्प लाइन तथा नालसा आशा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में *व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री हेमंत मेहरा ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराया । इस शिविर में लगभग 200 विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शरद ने तथा आभारप्राचार्य श्रीमती शबाना कुरैशी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रश्नकाल का आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देकर विद्यार्थियों की विधि के प्रति जिज्ञासा का समाधान किया । |