![]() ![]() ![]() ![]()
|
चीताखेड़ा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत के मार्ग दर्शन में चीताखेड़ा के महात्मा गांधी चबूतरे पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला सचिव राजेश जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिलाया। राजीव गांधी ने 40 वर्ष की उम्र में देश के छठे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली,उस समय वे अमेटी से सांसद थे। राजीव गांधी का कार्यकाल आज भी पूरे देश में विभिन्न विकास उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है। चीताखेड़ा के गांधी चबूतरे पर गुरुवार को बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस जिला सचिव राजेश जैन, मंडलम अध्यक्ष युगल किशोर टेलर, सेक्टर प्रमुख मुबारिक मंसूरी, जिला मार्ग दर्शक सदस्य अकबर खां पठान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में संचार क्रांति की देन और 18 वर्ष की उम्र के युवा युवतियों को मताधिकार का अधिकार दिलाया।इस अवसर पर मांगीलाल आर्य, वरदीचंद रावत,नवीन जुणी, हनिफ शेख, मुकेश माली, पिंटू बना जैन,लियाकत मंसूरी,दौलतराम जावरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। |